Course- Hindi



हिंदी हमारे देश की राष्ट्रभाषा है। इसका ज्ञान हम सबके लिए अत्यन्त आवश्यक है। हिन्दी की ये पुस्तकें नन्हे बालकों के लिए रची गई है। पूर्व प्राथमिक स्तर पर ये पुस्तकें हिन्दी अक्षर ज्ञान से प्रारम्भ करके धीरे-धीरे शब्द ज्ञान और फिर हिंदी प्रवेशिका की ओर बढ़ती चली जाती हैं। किसी भी भाषा के मौलिक ज्ञान के अतिरिक्त उसका लिखित ज्ञान भी अत्यन्त आवश्यक होता है। हिन्दी लेखन की ये पुस्तकें बालकों को भाषा लेखन का अभ्यास करवाती हैं। ये अभ्यास पुस्तकें सहजता से हिन्दी लेखन की विधियों का ज्ञान कराने में पूर्णतया सक्षम हैं।

मुख्य विशेषताएँ :-

• बालस्तरानुसार पाठ्य-सामग्री   • दैनिक कार्यकलापों पर आधारित पाठ्य  • सरल एवं बोधगम्य भाषा का प्रयोग  • विविध रुचिकर अभ्यास  • नए शब्द, लयात्मक शब्द और सरल वाक्य रचना  • जीवंत चित्रांकन के द्वारा भाषा को समझाने की प्रवृत्ति पर बल |